Eyes Cube एक आर्केड गेम है, जिसमें आप दो ऐसे घनों, यानी क्यूब्स, को नियंत्रित करते हैं, जो बाधाओं से भरी दो अलग-अलग भूलभुलैयों के अंदर तेज गति से चलायमान होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपको स्क्रीन के दो अलग-अलग हिस्सों पर एक साथ ध्यान देना होता है और साथ ही दोनों ही हिस्सों में बाधाओं से बचे रहने का प्रयास भी करना होता है। निश्चित रूप से यह कोई आसान काम नहीं है।
स्क्रीन की दाहिनी ओर टैप करने से दाहिनी ओर का घन गति करता है - इसी प्रकार बायीं ओर टैप करने से बायीं ओर का घन गति करेगा। वैसे, पहेली के दोनों हिस्सों में अलग-अलग प्रकार की बाधाएँ होंगी, इसलिए यदि आप दोनों पर अलग-अलग ध्यान केन्द्रित नहीं करते हैं तो आप दोनों को एक साथ आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।
जैसा कि सारे Ketchapp गेम में होता है, Eyes Cube में आप ढेर सारे रंगीन घन चुन सकते हैं, जिनकी मदद से अंततः आप नये चरित्रों को अनलॉक कर सकते हैं। शुरुआत में, आप घनों के जोड़े को केवल आँखों से देखकर नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन बाद में कई सारे और भी होंगे जिनके साथ आप खेल सकते हैं।
Eyes Cube एक तेज गति वाला और अत्यंत कठिन आर्केड गेम है। यह निश्चित रूप से आपकी प्रतिक्रिया क्षमता तथा प्रतिक्रिया समय को चुनौती देता है। यह एक सामान्य Ketchapp गेम है, जो संक्षिप्त मैचों के लिए सटीक है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.0.3, 4.0.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Eyes Cube के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी